राम नवमी की पूरे विश्व को हार्दिक शुभकामनाएं..
जिन्होंने सारे वैभव को कुछ वचन और कर्तव्य के सामने यूं ही त्याग दियाI
परिस्थितियां जिनकी प्रवृत्ति नियमों को तृण मात्र भी डिगा न सकीं.. I
जिसने त्याग और प्रेम के कालजयी उदाहरण प्रस्तुत किये I
जिसने मानव जीवन के आदर्शों का अनुकरणीय मंचन किया.. I
..ऐसे इश्वाकु वंश की कीर्ति को संपूर्ण जगत में युगों युगों तक के लिए अमरत्व देने वाले, जग के तारनहार  मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम के जन्म समय की आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं..🙏🙏🙏
  राम तो वह चरित्र हैं जिस पर लिखने की संभावना का कोई ओर छोर नही है.. कितनी ही कलमें श्री राम पर भर भर कर चली पर आखिर मे यही महसूस हुआ की बहुत कुछ रह गया...
  हमारी संस्कृति के उसी नायक प्रभु श्री राम पर कुछ समय पहले कुछ पंक्तियाँ लिखी थी..श्री राम के संघर्षों को प्रेरणास्पद रूप में लिखने का टूटा फूटा प्रयास किया था ।जिसे पूज्य मोरारी बापू के समक्ष प्रस्तुति का भी सौभाग्य  मिला।उनका प्रेमशीष मिला🙏। 
 प्रभु श्री राम का तो कहीं नाम मात्र भी हो तो वो जगह, वो हृदय अनायास ही तर जाता है..चर्चित हो जाता है.. 
उनकी कृपा से आप तक मेरी पंक्तियाँ पहुंची और आप सबने खूब प्यार दिया..और कई सुंदर wallpaper इन पंक्तियों मिले..आपने भेजे I
वही कुछ अपने ब्लॉग के माध्यम से आज रामनवमी के अवसर पर यहां साझा करना चाहता हूं..#Screenshots




 .....और बड़ा आनंद महसूस हुआ दूरदर्शन की रामायण और महाभारत पुनः प्रसारित की जाने की पहल सुनकर.. 
जिसने एक दौर को राममय कर दिया था जिसे साहित्य नही भी समझ आता था..उसके हृदय पटल पर स्मृति पटल पर इस सीरियल के माध्यम से राम के जीवन को जीवन भर के लिए छाप दिया था.. 
और अब जबकि ये प्रसारण शुरू हुआ ऐसा लगा हमारा बचपनआ गया.. हां बस वो भीड़ नही दिख पायी बस..जो हुआ करती थी जिसके घर tv थी .. घर  सिनेमा हाॅल बना जाता था और ये शो हॉउसफुल.. 😊😊😊
जय सिया राम I🙏
Listen this poem on.. 
YouTube/yadi ram sa sangharsh ho
जय श्री राम..!! 

|...और विश्व आज जिस आपदा से घिरा हुआ है उससे सुरक्षित रहें। घर में रहें।। |
#lockdown #corona #covid19
धन्यवाद 🙏

Like.।Share I..और कुछ कहना हो तो वो भी। 😊💐🙏

0 Comments