कैमरा ऑन प्लीज़
दो दिन से बेचैनी थी किसी के इंतज़ार में।
ये इंतज़ार वाला दौर भी बड़ा अजीब होता है सारी खुशियां सामने वाले पर टिका लेते हैं...और बस..फिर ढूढ़ते फिरते हैं।।
ओह्ह बताना तो भूल ही गया ये इंतज़ार किसलिए । ...
कुछ खास नहीं बस वही जो अक्सर.....18 से 25 की उम्र में टॉप सर्च में होता है ..
तो बात ऐसी है कि 
 दो दिन बाद मेरी बहन की शादी है और उसकी शादी में बुलाई गयीं उसकी सहेलियां हैं और उन सहेलियों में आने वाली है वो भी जिसे मैंने भी बुलाया है ..मेरा मतलब जिसके पास गिरवी हैं मेरी खुशियां।😍😎💕

 आएगी तो पक्का न - अरे हाँ भाई 
मैं अपनी बहन की नाक में इसी सवाल से दम कर  रखा था और उसके इसी जवाब ने मुझमे दम भर रखा था।
दो दिन की बात थी बीत गए। .
शाम को बारात आने वाली थी तैयारियां चल रही थी..
गांव की शादी में बिजली की जिम्मेदारी अधिकतर जनरेटर ही संभालता है.. और फिर उसकी आवाज़ पूरा गांव।।
ह ह ह...
शाम हो गयी...

चलते हैं अपनी कहानी में
पढ़ते समय ऐसा करियेगा कि शादी को एक तरफ रखियेगा और अपनी प्रेम कहानी को एक तरफ। ..दृश्य साफ़ दिखेगा 
              दरअसल मेरी बहन का ही सब किया धरा था...उसी ने उसकी बड़ी बड़ी बातें करके शाहरुख़ और काजोल सा कॉम्बिनेशन दिमाग में फिट कर दिया था..और ऊपर से अखिर में ये कि भविष्य में संभावनाएं हैं कि घर की वो परमानेंट मेंबर बन सकती है।👫
फेसबुक में फोटो शोटो देख लिया था । ..चैटिंग भी कर ही ली थी। मतलब फॉर्मल हाय हेलो
..अब बात इतनी सी थी कि कहानी अंजाम तक पहुंचे तो कोई बात हो। ..

बस ....एक मिनट
वो आ गयी।

.....कैमरा मेरी तरफ करके सीन थोड़ा पॉज प्लीज़। 😊
   उसने मुझे नहीं देखा होगा।
मैं घर के बाहर एक किनारे पर  खड़ा था और उसको  घर में भीतर तक जाते हुए उसे देखता रहा.. ....उसकी जादूयी आँखें।।।ओह्ह ।💘💘
स्कूटी की चाबी पर्स में रखते हुए और दुपट्टे को हाथ से सुलझाते हुए।
सच कहता हूं बहुत खूबसूरत
 ...एक बार फिर कहूं?..सच में बहुत खूबसूरत 😇💕

दिल ने बैकग्राउंड में ये सांग प्ले किया।😊
 ऐ काश के हम होश में अब आने न पाएं।💽😍

अब मन थोड़ा झिझक रहा था... जाऊं कैसे ?
गया भी तो बोलूंगा क्या ?😏
समय भी अधिक नहीं है रात भर की कहानी है कल सुबह तक सब चले जायेंगे। .
यही सोचकर हिम्मत जुटाया और चला गया।
वो भीतर मेरी बहन के पास थी
वहां तक तो गया...
लेकिन।
नहीं हो सकता यार।
फ्लो ही नहीं बन पाया
और चुपचाप वापस होने लगा..
तभी
थैंक गॉड....
उसने ही कह दिया
कैसे हैं?..बड़े व्यस्त हैं आज तो बहन की शादी में ......💕💕💕
अरे व्यस्त काहे का लेकिन ऐसी बात आ ही गयी तो यूँ ही रुमाल निकाल कर पसीना पोछने लगा -
अरे बस यूँ ही। ..
आपको कोई दिक्क्त तो नहीं हुई न आने में ?घर आसानी से मिल गया - मैंने व्यस्त अंदाज़ में ही पूछा
जी कोई दिक्क्त नही। ...
बस फिर क्या टिक ही गया।
नाश्ता की आप?
जी, कर लेंगे।
मैं मगवाता हूँ...
उसने मुस्कुरा दिया।💕💕😊
मैं उसे देख रहा था नेचुरल ज़ूम करके
हल्की सी स्माइल उसकी।आह जैसे में कोई विन्ड चेन पर हाथ फेरे।
और बैकग्राउंड में नया गाना ट्यून हो गया । ..
एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा। ..📀😊💖

हमारी आंखें बात कर सकती थी..पर कहानी इतनी भी खूबसूरत कहाँ

मन करता था कह दूँ पर क्या कह दूँ...
मन कहता था कि कुछ वो कहे पर वो क्या कहे
पता नहीं मेरे दिल को उससे क्या चाहिए था

हाँ उसका साथ चाहिए था। ...उम्र भर वाला👫
तो क्या ये बोलता।
ऐसे थोड़ी न होता है।

कैमरा मेरे पर से हटाओ प्लीज। ..
सीन आगे कहीं और एंगल से
मैं उसके पास बैठना चाहता था थोड़ी देर...
पर कुछ बन न सका..

अभी के लिए बस इतना ही...
मैंने  नाश्ता मंगवाया उसे दिया और वहां से बाहर चला आया। बाहर बहुत सा काम था उसमें लगा रहा ...
बीच बीच में जाता था अंदर। ..देखता था उसे...अच्छा लगता था।
वो मुस्कुरा देती थी😊💖
इस तरह ये कहानी घिसटती रही रात भर। ...
रात बीत गयी...
सुबह विदाई होते ही उसे भी चले जाना था

वो पल भी आ गया

अब कैमरा प्लीज मेरे फेस पर। ..
मेरे भीतर वर्ल्ड वार थर्ड चालू था
बोल दूं या मैसेज करूं।।।
कि अच्छी लगती हो तुम मुझे
या किसी से कहलवाऊं
नहीं।।सब गड़बड़ हो जायेगा
मैं ही जाता हूँ। ..
फिर मौका नहीं मिलेगा
....मैं उसके पास गया

तभी वह फोटोग्राफर तस्वीर लेने लगा ..
बस वहां सब आकर  फोटो ही खिचवाने लगे
और तब तक उसके सामने जाते ही कुछ कहने की मेरी हिम्मत ने भी दम तोड़ दिया। ...
मैं कुछ न कह सका। 😔
वो चली गयी।😔
मैं उसी तरह देख रहा था उसे जैसे उसे आते हुए देख रहा था। 😔

बस जाते हुए दिल ने बैकग्राउंड सांग बदल लिया था
.....बताना भी नहीं आता जताना भी नहीं आता....📀💿
यही चलता रहा।

बस यहीं तक। ..

ये कहानी बस मेरे एंगल से थी।
उसके एंगल से वो जाने या आप जो समझें। ...
शायद जो मुझे हुआ हो उसे भी हुआ हो ...पर क्या पता।

Bye......

 कैमरा टर्न ऑफ प्लीज। 📷
==============================


यह भी पढ़ें

Talk on Dark Skin Mentality
https://www.kavisandeepdwivedi.com/2020/04/blog-post_25.html









     




11 Comments

  1. Bht pyari kahani h...

    ReplyDelete
  2. बहुत बडिया sir

    ReplyDelete
  3. Bas chota sa man me smile. 😇 adbhut

    ReplyDelete
  4. Chhoti si pyari si Kahani 👌

    ReplyDelete
  5. wah sandeep ji ek hi dil kitni bar jitenge aap

    ReplyDelete
  6. Wow sir ji wow din ban gya ky mast story h 👌👌👌

    ReplyDelete
  7. ऐसी कहानियों में हम खुद को जी लेते हैं।

    सांस तो अटक ही जाती है,जब वो सामने होते हैं।

    ReplyDelete
  8. This comment has been removed by the author.

    ReplyDelete