मैंने कभी नहीं सोचा था कि कभी कोई पुस्तक लिखूँगा.. शायद ये सबके साथ ही होता होगा।। 
लेकिन मेरे लेखन की यात्रा में ऐसा हुआ कि  मैंने उसे संकलित करने का प्रयास किया और आप तक इस माध्यम से भी पहुंचा।। 
आपका खूब समर्थन मिला। धन्यवाद 
एक उद्देश्य स्पष्ट हुआ।। 

जीवन पथ अनेक अवसरों, मुश्किलों के बीच में से हम सबको गुज़ारता  है 
और उसका अनुभव हम सबको अलग अलग होता है।।
कभी कोई अवसर में अवसर नहीं देखता ...तो कभी कोई मुश्किलों में मुश्किल..। 
यही विचार एक बड़ा अंतर और परिणाम निर्धारित करता  है।। 
और यहीं से हम सबको अपना क्षेत्र मिलता है ।। उद्देश्य मिलता है।।
 

मेरी पुस्तक में मैं ये बिल्कुल दावा नहीं करता कि इसमें कुछ ऐसा है जो और कहीं नहीं है।। 
मैं पुस्तक पर स्वयं की प्रशंसा से भरी प्रतिक्रिया करते हुए आपका समय बेकार नहीं करना चाहता..  समीक्षा का काम आपका है।। 
इसमें वही है जो हम सबमें है।। 
बस पन्नों में आपने लिखा नहीं होगा मैंने लिखने की कोशिश की है ।। ये अंतर हो सकता है।। 

यह पुस्तक मेरी कुछ चुनिंदा कविताओं का संकलन है।।
वो कविताएँ जो कहीं हारने के बाद स्वयं को दोबारा खड़ा करने के प्रयास में लिखी गयीं ।। 
जो लिखी गयीं तब.. जब कुछ चाहा और मिला नही।। 
जब असफलताओं से जूझकर दुनिया को विजेता होते देखा तब प्रेरित होकर लिखी गयीं।। 
जब दृढ़ संकल्प से परिस्थितियों को इधर से उधर होते देखा।। तब लिखी गयीं।। 

सार में कहूँ तो एक विद्यार्थी मन में सहज रूप से जो कुछ चलता है।। वही सब आपको इस पूरे संकलन में भी चलता दिखायी  देगा। ऐसे भी कह सकते हैं कि विद्यार्थी मन के प्रेरक भाग की प्रतिक्रिया इस पुस्तक में है।

मैं स्वीकारता हूँ जो कविताएँ हैं वो छंदों के मापदंडों में अधिक न आती होंगी लेकिन जो भी शैली,जो भी ढंग है उससे आपको प्रेरित करने का , सकारात्मक रखने का प्रयास पूरी पुस्तक में है।।विश्वास है आपको पसंद आएगा।  
 डिजिटल माध्यम में कविताओं को मिली प्रतिक्रिया ही इस पुस्तक सृजन के प्रमुख कारणों में से एक रही  है ।। 

..बस ,मेरी ओर से पुस्तक का इतना ही परिचय..
शेष आप  की ओर से .. 

पुस्तक इस लिंक से खरीदी जा सकती है.. 👇

बहुत धन्यवाद और आभार आपके भरोसे के लिए।। 
जब भी पुस्तक खरीदें आपकी प्रतिक्रिया जरूर दें।। 
यह मुझे आगे बहुत मदद करेगी।। 

1 Comments

  1. Las Vegas Casino - MapyRO
    The 의왕 출장마사지 Wynn is a casino 원주 출장안마 hotel in Las Vegas, Nevada. the Wynn and the Wynn Tower Suite King rooms, Wynn Tower Suite Salon, and 상주 출장마사지 the 수원 출장마사지 Wynn Golf 익산 출장마사지 Course.

    ReplyDelete