माना  दिन का  ढलना तय है  

रात का व्यक्त ठहरना तय है 

पर मन ये विश्वास जगाए 

तुम रहना टीके मशालें लेकर 

रातों का ढाल जानता तय है 

दिन का फिर से आना तय है।। 


नदिया चाहे दुनिया नापे 

चाहे कितनी नाव डुबा  दे 

लहरें कितनी भी ऊंची हों 

सागर में बह जाना तय है। 

दिन का फिर से आना तय है 

रातों का ढल जाना तय है।। 


 हार गए तो चिंता क्या है 

इनको इतना गिनता क्या है 

एक जीत के आगे इन सिक्कों का 

बस ,बजते रह जाना तय है 

रातों का ढल जाना तय है 

दिन का फिर से आना तय है 

दिन का फिर से आना तय है 

रातों का ढल जाना तय है 

दिन का फिर से आना तय है।। 


हवा जुटाए लाख बवंडर 

भले कंपाए  धरती अम्बर 

चाहे जितना भी दम भर ले 

चल चल कर थक जाना तय है 

दिन का फिर से आना तय है 

रातों का ढाल जाना तय है 


मन इतना भी डरा  नहीं है 

कि व्यक्त के आगे खड़ा नहीं है 

मुश्किल आँख दिखती है पर 

अंत उसी का आना तय है 

दिन का फिर से आना तय है 

रातों का ढल जाना तय है ।। 

- संदीप द्विवेदी 


0 Comments